आजमगढ़, फरवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर सीएचसी में खसरा टीकाकरण के लिए टीमें गठित की जा रही है। खसरा को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाकर कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को टीका लगाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए पहल शुरू कर दिया है। टीकाकरण कैंप 16 से 27 फरवरी तक बुधवार और शनिवार को छोड़ शेष दिनों में परिषदीय और गैर परिषदीय विद्यालयों में लगाया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार और शनिवार को क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के अधीक्षक डॉ. सुशील अग्रहरी ने बताया कि टीकारण के लिए तैयारी चल रही है। टीमें गठित की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...