बांका, जनवरी 22 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत वनवर्षा गांव में बुधवार की दोपहर टीकाकरण के बाद एक पांच माह के शिशु की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत शिशु की पहचान वनवर्षा गांव निवासी निकेश रजक के पांच माह के पुत्र निशांत कुमार के रूप में की गई है। बच्चे की मां का नाम सपना कुमारी है। जानकारी के अनुसार वनवर्षा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-23 पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बुधवार की दोपहर एएनएम सुनीता कुमारी द्वारा बच्चों को वैक्सीन लगाया जा रहा था। इसी दौरान निशांत कुमार को टीका लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बच्चे की हालत गंभीर देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडुमर लेकर पहुंचे, जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.