मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- कस्बा कुरावली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीडब्ल्यूआर की बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण किए जाने की बात सामने आई तो छह स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का वेतन रोक दिया गया। साथ ही सुपरविजन न किए जाने पर एलए कमल सिंह का भी वेतन रोका गया है। समीक्षा में कार्यकत्री सुमन कुमारी का काम उत्कृष्ट पाया गया। उन्हें इसके लिए बधाई दी गई है। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई समीक्षा में एलए कमल सिंह सुपरविजन नहीं करने के दोषी पाए गए। यहां लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण मिलने पर कार्यकत्री रूबी, नेमा, गुंजन राजपूत, कनक और मीरा देवी का वेतन रोक दिया गया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र पुनूपुरा पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्री सुमन कुमारी का काम बेहतर पाया गया। उन्हें शाबाशी दी गई और अन्य कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.