हाथरस, फरवरी 20 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के मोहल्ला लखपति चौबे वाली गली में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण करने पहुंची एएनएम के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता करने और वैक्सीन बॉक्स सहित अन्य सामान फेंके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एएनएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से फोन शिकायत भी की। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एएनएम ने इस मामले की अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। शहर के मैंडू रोड रानी का नगला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी का नगला पर तैनात एएनएम नीलम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि वह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण करने के लिए जाती है। वह कई सालों से शहर के मोहल्ला लखपति चौबे वाली गली में स्थित केला देवी मंदि...