बागपत, जनवरी 27 -- दाहा। टीकरी नगर पंचायत कार्यालय पर कस्बे से सरकरी नौकरी, खेलों में पदक व मेधावी बच्चों द्वारा नाम रोशन करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चेयरमैन पति उपेंद्र राठी ने रितिक राठी, अर्पित राठी सूरज राठी का भारतीय सेना, सोराज, शुभम प्रजापति का एयर फोर्स, मोनिका, आंचल आदि का एसएससी जीडी में चयन होने पर सम्मानित किया, जबकि खेलों में पदक जीतने पर अंकित, मीनू, खुशी, सोनम, प्रिंस आदि को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। इस मौके पर ई ओ टीकरी विराज कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, एडवोकेट रामकुमार राठी, संजीव राठी, सचिन कुमार, जितेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.