गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- थावे। थावे मंदिर में चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने टीओपी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। जबकि सैप जवानों को टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जा रही है। निलंबित टीओपी प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंदिर के सभी 19 पुजारियों के संबंध में पूरी जानकारी जुटायी जा रही है। कइयों के मोबाइल के कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है। बताया कि चोरों ने केवल लॉकर को निशाना बनाया है। जिसमें मुकुट व दूसरे आभूषण रखे थे। मंदिर के भेदिया का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। जिसके आधार पर सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...