गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आठ अगस्त को टीओपी की स्थापना की गई थी। एसपी के निर्देश पर टीओपी प्रभारी के रूप में धीरज कुमार की नियुक्ति की गई। हालांकि टीओपी की स्थापना के बाद से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि ही हुई है। टीओपी की स्थापना के बाद से अब तक करीब डेढ़ दर्जन चोरी की घटनाएं रजिस्टर हो चुकी है। स्थानीय दुकानदारों और पुजारियों का कहना है कि कई घटनाएं तो थाने तक पहुंची ही नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मंदिर परिसर में स्थायी रूप से टीओपी स्थापित है, टीओपी प्रभारी के साथ सैप जवानों की तैनाती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना हो जाना समझ से परे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...