लखनऊ, दिसम्बर 18 -- एसबीआई लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग में ऑफ इंडिया (टीओआई) ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम को सेमीफाइनल में पटखनी देकर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में डीडी एआइआर एकादश ने एलएसजेए को हराकर अपना मुकाबला जीत फाइनल में जगह पक्की की। दोनों टीमों में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला शाम चार बजे से दूधिया रोशनी में खेला जाना है। चौक स्टेडियम पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए टीओआई ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच देवेश ने 52 गेंद में आठ चौके व तीन छक्के लगाकर 86 रन, ऋषि सिंह सेंगर ने 35 रन जोड़े। जवाबी पारी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 128 रन ही बना सकी। राजीव श्रीवास्तव व मोहसिन उसमानी को दो-दो विकेट पर सफलता मिली। शलभ सक्सेना ने घातट गेंदबाजी करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.