घाटशिला, फरवरी 8 -- बहरागोड़ा। टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में 7 फरवरी को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वचन एवं विदाई समारोह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, संगीत एवं नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। साथ ही बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इसके आधार पर मिस्टर डीएवी शुभदीप बांसुरी और मिस डीएवी नवमी कर को चुना गया। विद्यालय परिवार की ओर से परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.