जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- पटमदा कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सदस्य एवं टाटा स्टील के अधिकारी रह चुके बोड़ाम प्रखंड के रूपसान गांव निवासी विश्वनाथ सिंह सरदार पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के नए सचिव बनाए गए हैं। वे इस कॉलेज में शुरुआत के दिनों में 4 सालों तक शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। सरदार ने कहा कि 1984 में जब वे को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातकोत्तर (अंग्रेजी) की पढ़ाई कर रहे थे, तब शिक्षकों की कमी के कारण इंटर कॉलेज जाल्ला में अंग्रेजी का क्लास लेना शुरू किया, जो 4 वर्ष तक चला। जनवरी 1988 में जब टीआईएसएस मुंबई में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई के लिए चयनित हुए तो यहां पढ़ाना छोड़ दिया। इसके बाद 1991 में टाटा स्टील में योगदान दिया। नवंबर 2019 में वीआरएस लेने के बाद 2021 से 2024 तक जनजातीय सलाहकार परिषद, झारखंड सरकार के सदस्य के रूप में सेवा दी। वह रूपसान...