चतरा, जनवरी 10 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) चतरा जिला की एक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही और पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी साव समेत सैकड़ों की उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से कुल 6 प्रखण्ड अध्यक्षों की घोषणा की गयी। इसमें चतरा नगर के लिये राजेश कुमार साहू , चतरा ग्रामीण के लिये सुनील कुमार साव, जोरी के लिये मनोहर प्रसाद साहू, दंतार के लिये कमलेश प्रसाद साहू, गिद्धौर के लिये सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता और टंडवा के लिये बसंत कुमार साव की घोषणा की गयी। सभी घोषित प्रखण्ड अध्यक्ष को उपस्थिति लोगों ने फुल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से नंद किशोर प्रसाद साहू, यमुना प्रसाद...