जमशेदपुर, फरवरी 13 -- टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में चार कर्मचारियों का दूसरे प्लांटों गुजरात के सानंद और चेन्नई में तबादला कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन सिटी अलाउंस के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। कर्मचारियों ने इस आदेश के खिलाफ बुधवार को बैठक कर विरोध व्यक्त किया और गुरुवार को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मिलने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके मामले में कोई पहल नहीं होती है तो वे यूनियन की सदस्यता छोड़ सकते हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उन्हें ईएसएस लेने या बाहर जाने के लिए बुला रहा है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.