जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन पर अब वार्ता अगले सप्ताह होने की संभावना है। इस मुद्दे पर प्रबंधन और यूनियन के बीच शनिवार को बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन शीर्ष पदाधिकारियों के शहर से बाहर होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। बताया गया है कि यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और कंपनी के सीएचआरओ करण लखानी फिलहाल शहर से बाहर हैं और उनके अगले दो से तीन दिनों में जमशेदपुर लौटने की संभावना है। दोनों के शहर लौटने के बाद ही वेज रिवीजन को लेकर औपचारिक वार्ता की शुरुआत की जाएगी। गौरतलब है कि टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता पिछले करीब 26 माह से लंबित है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ है। यूनियन लगातार जल्द समझौते की मांग करती रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.