जमशेदपुर, मार्च 9 -- टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल पर ओडिशा के जाजपुर के सुकिंदा में शनिवार शाम आदिवासी संगीत समारोह सरजोम बा का आयोजन किया गया। इसमें 300 से ज्यादा आदिवासी संगीतकार और नर्तक शामिल हुए। उन्होंने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। तुमड़ा, तमक, सकवा, झुमका, घुमरा और करताल की धुनों पर दर्शक झूम उठे। यह आयोजन पारंपरिक संगीत को संरक्षित करने और लुप्त होते वाद्ययंत्रों को जानने के लिए किया गया। टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन के कार्यकारी प्रभारी पंकज सतीजा ने कहा कि लोक संगीत और नृत्य समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। सरजोम बा सिर्फ संगीत और नृत्य का उत्सव नहीं, बल्कि समावेशिता को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है। संथाल, सबर, भूमिज और हो जनजातियों के कलाकारों ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.