जमशेदपुर, फरवरी 6 -- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमटीआई) ने आउटबाउंड लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेतृत्व, टीमवर्क और व्यक्तिगत विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे। नया एमओयू 25 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2028 तक प्रभावी रहेगा। इसका उद्देश्य संरचित अनुभवात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों की सीखने की क्षमता, सहभागिता और नेतृत्व कौशल को मजबूत करना है। समझौते पर टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) और चेयरमैन, टीएसएएफ ने हस्ताक्षर किए। सेल की ओर से संजय धर, कार्यकारी निदेशक...