सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आकांक्षी ब्लॉक परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड खेसरहा के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, एकेडमिक संसाधन व्यक्ति एवं राज्य संसाधन समूह के लिए उद्यगम सामग्री (टीएलएम) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। मुख्य उद्देश्य कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं बाल-केंद्रित बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को समूहों में विभाजित कर स्वयं टीएलएम तैयार करने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान शिक्षकों ने चार्ट, फ्लैश कार्ड, मॉडल आदि बनाकर अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने भी विद्यालय स्तर पर सीखी गई विधियों को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया। यह प्रशिक्षण कार...