मुरादाबाद, फरवरी 14 -- तीर्थांकर यूनिवर्सिटी में चल रही इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में मेडिकल कॉलेज ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 8-8 ओवर के मैच में फिजिकल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए, जिसमें कप्तान संध्या शर्मा ने 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन जड़े। जवाब में मेडिकल टीम ने 6 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। कप्तान वैष्णवी सचिन ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर वूमेन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पुरुष फुटबॉल में फिजियोथेरेपी ने डेंटल कॉलेज को 3-1 से हराया। चंदन ने दो गोल दागे और मैन ऑफ द मैच बने। महिला कबड्डी में नर्सिंग कॉलेज ने एग्रीकल्चर कॉलेज को 21 अंकों से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...