भागलपुर, अक्टूबर 20 -- टीएमबीयू में परीक्षा विभाग के बाहर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी परीक्षा विभाग के सर्टिफिकेट वितरण काउंटर को खोला गया था, लेकिन जब कुछ विद्यार्थियों को डिग्री नहीं मिली तो उन लोगों ने काउंटर को बंद कर दिया। जब डिप्टी कंट्रोलर डॉ. गौतम कुमार विद्यार्थियों को समझाने बाहर आए तो उन्हें उन लोगों ने करीब 20 मिनट तक घेरे रखा। वे उन्हें घेरकर खड़े हो गए, इसके बाद कहा कि जब तक उनकी डिग्री नहीं मिलती वे लोग उन्हें जाने नहीं देंगे। तब किसी तरह काफी मशक्कत के बाद विद्यार्थियों को समझाकर वे परीक्षा विभाग पहुंचे। इसके पहले डिग्री नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने डिग्री वितरण का कार्य बाधित कर दिया। इसके बाद हंगामा और नारेबाजी कर काउंटर को बंद करा दिया। जिन विद्यार्थियों की डिग्री बनी हुई थी, उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.