भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू प्रशासन के विरुद्ध हाईकोर्ट में अवमानना वाद शुरू हो गया है। विवि में सेवानिवृत्ति के बाद सेवा समाप्त करने और सेवा से हटाने मामले में सुनवाई शुरू हुई है। मामला टीएनबी लॉ कॉलेज के कर्मी कृष्णानंद चौधरी से जुड़ा हुआ है। वे जब सेवानिवृत्त हुए तो उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। उन्हें सभी तरह के सेवानिवृत्ति लाभ से वंचित कर दिया गया था। इस मामले को उन्होंने कोर्ट में अपील की, उनके पक्ष में फैसला आने के बाद भी उसे विवि में लागू नहीं किया गया। इस मामले में सीनेट सदस्य और अधिवक्ता पुरुषोत्तम झा ने कहा कि अवमानना वाद से जुड़े केस की सुनवाई हाईकोर्ट में शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.