भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा टीएमबीयू को संस्कृत विषय में पांच नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। आयोग ने शिक्षकों के आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें बिपिन कुमार त्रिपाठी, सचिन कुमार त्रिपाठी, अर्चना कुमारी, सरिता कुमारी और हरेंद्र रजक शामिल हैं। विवि की तरफ से नियमित शिक्षकों की आठ खाली सीटें आयोग को भेजी गई थी। इन आठ सीटों में पांच पर अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि तीन खाली हैं। अब आयोग द्वारा पांच सीटें आंवटित की गई है तो दो अतिथि शिक्षकों को हटाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.