भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू को होम साइंस विभाग के लिए जल्द ही नियमित शिक्षक मिलेंगे। इसके लिए बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा 10 विवि के कुल 83 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग ने अंतिम रूप से चयनित 82 अभ्यर्थियों का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। एक पद को रिक्त रखा गया है। दरअसल, एक अभ्यर्थी का सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए जाने के बाद निर्णय लिया गया है। यह पद अनारक्षित कोटि का है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद इसकी प्रक्रिया होगी। अब चयनित अभ्यर्थी विवि आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। दो से चार अप्रैल तक इंटरव्यू की प्रक्रिया चली थी। जारी परीक्षा परिणाम में अनारक्षित कोटि में 33, ईडब्ल्यूएस में पांच, बीसी में 10, ईबीसी में 18 और एससी कोटि में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.