भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के तीन अंगीभूत कॉलेज समेत विवि की संपत्ति पर भू माफिया की नजर है। यह मामला बजट सीनेट में सदस्य द्वारा उठाए जाने के बाद विवि प्रशासन की नींद टूटी है। इस मामले में 8 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है। जो पूरे मामले की जांच करेगी। कुलपति प्रो. जवाहर लाल के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें कुलपति ने कमेटी को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द वे अपनी रिपोर्ट विवि को स्पष्ट अनुशंसा के साथ सौंपे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें एसएम कॉलेज, एसएसवी कॉलेज कहलगांव, पीबीएस कॉलेज बांका और ओल्ड बीएन कॉलेज की जमीन का मामला शामिल है। विवि की आठ सदस्यीय कमेटी में सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा को संयोजक बनाया गया है। जबकि सदस्य के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.