भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू की पुरुष हैंडबॉल टीम ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए शनिवार को रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित भरथिदासन विवि में आयोजित होगी। 14 से 17 जनवरी तक मैच तय किया गया है। टीम कोच के रूप में अविनाश कुमार शर्मा जबकि मैनेजर के रूप में विवि खेल विभाग के सहायक अभिमन्यु सिंह गए हैं। पिछली बार विवि की टीम ने ईस्ट जोन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कप्तान के रूप में सायन दास, उप कप्तान के रूप में बिट्टू कुमार, सूरज कुमार, मन्नू कुमार, कुणाल कुमार, आदित्य राज, सुदर्शन कुमार, पुष्कर कुमार, अंकित कुमार शर्मा व अभिषेक राज टीम में शामिल हैं। टीम को खेल सचिव ने विवि के बहुद्देशीय इंडोर हॉल से खेल सचिव...