भागलपुर, जनवरी 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) का पुराना मुख्य प्रवेश द्वार हटाया जाएगा। उसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यह प्रवेश द्वार कोसी स्नातक क्षेत्र के एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह के एमएलएसी फंड से बनेगा। उन्होंने प्रवेश द्वार के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। प्रवेश द्वार बनाने को लेकर विवि के सिंडिकेट की बैठक में निर्णय हो गया है। साथ ही निर्माण को लेकर डिजाइन भी पास हो गया है। सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि इस निधि के लिए सिंडिकेट में सदस्यों ने डॉ. संजीव को बधाई दी है। प्रवेश द्वार में एक मुख्य द्वार होगा, जबकि उसके दोनों बगल एक-एक छोटे द्वार होंगे। जिससे बाइक और पैदल लोग आ-जा सकेंगे। चारपहिया वाहनों के लिए मुख्य द्वार ही ख...