भागलपुर, अक्टूबर 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कॉलेज के फिजिक्स विभाग में मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव हुआ। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर डॉ. मुस्फिक आलम विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. राजीव कुमार सिंह के 10 वोटों से हराया है। विजेता को 30 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को 20 वोट मिले। इस पद के लिए कुल 51 वोट पड़े। इसमें एक वोट अवैध घोषित किया गया। उधर, सचिव पद के लिए मैदान में डॉ. अजीत कुमार और सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार थे। इस पद पर निर्लेश कुमार ने बाजी मार ली। उन्होंने डॉ. अजीत को नौ वोटों से हराकर सचिव पद पर कब्जा किया। इस पद के लिए भी 51 वैध वोट पड़े थे। उधर, कार्यकारी सदस्यों के रूप में डॉ. अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.