भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में कर्मियों और शिक्षकों के लिए आवास की कमी पूरी की जाएगी। इसको लेकर कॉलेज परिसर में ही मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग बनाने को लेकर कवायद की जा रही है। यह बिल्डिंग जी-4 तरीके से बनाई जाएगी। इसमें 40 फ्लैट अलग-अलग होंगे। बिल्डिंग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज स्तर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जो जल्द ही विवि को भेजा जाएगा। प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने बताया कि टीएनबी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के सामने जगह चिह्नित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि परिसर में जो क्वार्टर हैं। वे काफी जर्जर स्थिति में हैं। वहां शिक्षक और कर्मी किसी तरह रह रहे हैं। कई बार रिपेयरिंग के बाद भी स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में कई बार शिक्षक और कर्मचारी भी अपनी मांग रखते हैं। इसको लेकर कर्मच...