भागलपुर, जनवरी 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एसएसवी कॉलेज कहलगांव के खेल मैदान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को एसएसवी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीएनबी कॉलेज भागलपुर को 44 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर एसएसवी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनबी कॉलेज भागलपुर की टीम 20.5 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएसवी कॉलेज के सुजान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली। मैच के अंपायर आनंद कुमार और विपिन कुमार थे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी हर्षित राज ने निभाई, जबकि थर्ड अंपायर की भूमिका ड...