भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। टीएनबी कॉलेज के पूर्व अंग्रेजी के शिक्षक डॉ. शमीम का दो दिन पूर्व निधन हो गया है। वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शनिवार को कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। वे 1996 बैच के शिक्षक थे, वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। शोकसभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने की। इस दौरान डॉ. जावेद, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. सुमन कुमार, निर्लेश कुमार, डॉ. श्वेता पाठक सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...