गाज़ियाबाद, मार्च 4 -- गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट जगह-जगह खराब और बंद पड़ी हैं, मगर कोई देखभाल करने वाला नहीं है। लोगों का आरोप है कि शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी इस तरफ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सिद्धार्थ विहार के टीएनटी चौक से एनएच-नौ तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर की सड़क पर दोनों तरफ की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। डिवाइडर की नई लाइटें भी कई महिनों से बंद हैं। इस सड़क पर प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी समेत और भी सोसाइटी हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सिद्धार्थ विहार को एनएच नौ से जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर रात और दिन के समय भारी वाहन अंधेरे में खड़े रहते हैं। ऐसे में अंधेरे में आते-जाते लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.