नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा। एसएन दुबे एवं सीता देवी मेमोरियल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में टीएनएम और बीसीए स्टार ने जीत हासिल की। सेक्टर-122 स्थित पायनियर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे। टीएनएम क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। शांतनु सिंह ने 65 और श्लोक शर्मा ने 36 रनों की पारी खेली। जीएनसीसी के अब्दुल माजिद ने तीन विकेट झटके। बैटिंग करने उतरी जीएनसीसी की टीम 190 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रियांश राठी ने 69 और विमन्यु कुमार ने 53 रनों की अच्छी पारी खेली। टीएनएम की ओर से शांतनु ने चार विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में कारपेडियम एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। करन सोनी ने 47 रन ठोके। सक्षम ने 39 रन बनाए। बीसीए की ओर से कार्तिक करहना ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.