रिषिकेष, जनवरी 28 -- टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के ऋषिकेश स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में 31वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) की शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन पॉवर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है। बुधवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के मध्य शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं अनुशासन, रणनीतिक सोच एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड कर्मचारियों के समग्र विकास तथा विद्युत क्षेत्र के उपक्रमों के मध्य पारस्परिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.