बुलंदशहर, फरवरी 16 -- खुर्जा। खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने सोमवार को रेलवे साइडिंग यार्ड पर अपनी 1000वीं कोयला रेक प्राप्त की। यह रेक मध्य प्रदेश के अमेलिया स्थित परियोजना की कैप्टिव कोयला खदान से प्राप्त हुई। इसके साथ ही संयंत्र को अब तक लगभग 38 लाख टन कोयला प्राप्त हो चुका है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी सिपन कुमार गर्ग ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केएसटीपीपी की पूरी टीम को बधाई दी। हाल ही में टीएचडीसी खुरजा द्वारा अमेलिया कोयला खदान से कोयला परिवहन को और सुदृढ़ बनाने के लिए दो कोयला रेक खरीदी गई हैं। पहली कोयला रेक 07 अगस्त 2024 को केएसटीपीपी पहुंची थी। टीएचडीसी के अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि सुनियोजित योजना, खदान से समन्वित डिस्पैच, प्रभावी रेल लॉजिस्टिक्स तथा सुव्यवस्थित ऑन-साइट हैंडलिंग सिस्टम का परिणाम है। ईडी(प्रोज...