सहरसा, नवम्बर 29 -- सत्तर कटैया। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को विभागीय अधिकारी के आदेशानुसार टीएचआर वितरण किया गया। सेविका -सहायिका ने गर्भवती महिला,धातृ महिला, कुपोषित बच्चे एवं अतिकुपोषित बच्चे के बीच टेक होम राशन का वितरण किया। सीडीपीओ राहुल कुमार मिश्रा ने सभी सेविकाओं को एफआरएस के अनुसार टेक होम राशन वितरण करने का जहां निर्देश दिया वहीं शनिवार तक शत प्रतिशत लाभुकों का एफआरएस करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ ने इस संबंध में सभी महिला पर्यवेक्षिका को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.