छपरा, फरवरी 14 -- जिला पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर दिया बल जांच में अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सामग्री के वितरण एवं संचालन व्यवस्था की निगरानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 21 जिला स्तरीय पदाधिकारियों की टीम गठित कर विभिन्न प्रखंडों में जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, फरवरी माह में टेक होम राशन वितरण की प्रक्रिया की निगरानी एवं अनुश्रवण के उद्देश्य से यह टीम बनाई गई है। सभी नामित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 16 फरवरी को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां चल रही गतिविधियों का सत्यापन करें। निरीक्षण के दौरान पोषण किट वित...