बलिया, फरवरी 24 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी सोहांव पर हुई। इसमें वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य किये जाने पर विरोध जताया गया। साथ ही 26 फरवरी को दिए जाने वाले धरना और ज्ञापन भेजने को लेकर चर्चा की गई। संघ के सदस्यों ने विरोध में कालीपट्टी बांधकर कार्य किया। इस मौके पर उप्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय, तुषार कांत राय, पारस नाथ चक्रवर्ती, माया राय, प्रवीण कुमार सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल राय, जुनेद अख्तर, अनिल सिंह, सुभाष सिंह, राम बहादुर राय, कमलेश सिंह, अखिलेश राय, सुधीर सिंह, कुंजलाल गुप्त, अशोक सिंह, मुहम्मद अली, सुनीता राय, राखी राय, मन्नू चौधरी, अनुपम ओझा, उमेश, प्रदीप, अमित अंचल, संजय ओझा आदि थे। हिसं मनियर के अनुसार टीईट...