प्रयागराज, नवम्बर 29 -- प्रयागराज। 2011 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और संसद के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को रखने की मांग को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने शुक्रवार को सांसद प्रवीण पटेल को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष कामतानाथ ने सांसद से आग्रह किया कि केंद्र सरकार से यह मांग करें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भविष्यलक्षि किया जाए और एनसीटीई के प्राविधान में संशोधन हो। जिला महामंत्री राम आसरे सिंह और जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से देशभर के लगभग 20 लाख शिक्षकों की सेवा एवं आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन देने वालों में मिथिलेश यादव, कृष्ण मणि मिश्रा, राजीव सिंह यादव, भानवेन्द्र सिंह, आदित्य मौर्य, अरुण कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.