अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ स्थित जिला कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी महेंद्र की अध्यक्षता में अलीगढ़ मंडल के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में व्याप्त चिंता से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अवगत कराया। महेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टीईटी परीक्षा पर रोक लगाकर ही संगठन दम लेगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनकी मुख्यमंत्री, मानव संसाधन मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री से लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने संगठन को आश्वस्त किया है कि टीईटी के विरोध में न्यायालय में लंबित सभी मामलों को एक ही सुनवाई में निस्तारित कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश द्वारा शि...