गंगापार, फरवरी 23 -- परिषदीय शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। उनकी मांग है कि आरटीई लागू होने से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी लागू करके उनके साथ अन्याय किया गया है। प्राथमिक शिक्षकों के राष्ट्रीय संगठन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और प्रांतीय एवं जिला कार्य समिति के निर्देश पर सोमवार को विकास खण्ड सहसों व बहरिया के बेसिक शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में बाँहों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जब कि इसके विरोध में रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जस्टिस फॉर टीचर्स हैशटैग चलाया गया था। यह दो घंटे तक पूरी दुनिया में टाप ट्रेंड पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...