मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जिले के शिक्षकों में भारी उबाल है। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में मुजफ्फरनगर के पांच हजार से अधिक शिक्षक सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा खोले हुए हैं। मंगलवार को जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और सरकार के नए नियमों के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। टीईटी के विरोध में शुरू हुए अभियान 22 फरवरी से शुरू हुआ। पहले दिन शिक्षकों ने विशाल ट्विटर अभियान चलाकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई थीं। अब 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय काली पट्टी विरोध अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) से लेकर गांवों के स्कूलों तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.