गंगापार, फरवरी 21 -- परिषदीय विद्यालयों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्य किए जाने पर शिक्षकों में नाराजगी है। विकास खण्ड उरुवा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर दुख जताया। संविलियन विद्यालय चौकी में आयोजित बैठक में उपस्थित रहे, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी, मंत्री सुधाकर द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिनेशचन्द्र शुक्ला ने कहाकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में वर्ष 2011 के पूर्व परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य बताया है, जो अव्यवहारिक है। बैठक में शिक्षक नेता दिवाकरदत्त मिश्रा, शकील अहमद, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेशचन्द्र पटेल, चित्रा शुक्ला, गुलाबचन्द्र पाल, अनुराग द्विवेदी, चन्द्रप्रकाश, मानिकचन्द्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...