मुरादाबाद, फरवरी 24 -- राष्ट्रीय स्तर के संगठन टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी के विरोध में दूसरे दिन शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा थोपे जाने के विरोध में शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है। राष्ट्रीय स्तर के संगठन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने आज दूसरे दिन मंगलवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के इस निर्णय के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर कपिल सिरोही ने कहा कि सरकार का पुराने शिक्षकों पर टीईटी थोपना पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर शिक्षकों को शिक्षकों राहत प्रदान करनी चाहिए। ब्लाक कोषाध्यक्ष मौहम्मद रिजवान ने कहा कि ब्लाक छजलैट अधिकतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.