बरेली, फरवरी 19 -- बहेड़ी, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया है। उन्होंने कहा इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। विकास क्षेत्र बहेड़ी की बैठक जूनियर हाईस्कूल वार्ड एक में की आयोजित की गई। बैठक में मंडलीय मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने का पुरजोर विरोध करने की रणनीति पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा ने संगठन आने वाले समय में टीईटी परीक्षा को अनिवार्य करने पर विभिन्न स्तरों पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर प्रकाश डाला गया। जिला मंत्री रोहित सिंह ने आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर प्रत्येक धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं। बैठक में अविनाश कुमार गंगवार जिला पंचायत प्रत्याशी ने भी संबोधित किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह, मंत्री विवेक त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष नईम अहमद...