गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर (मरदह)। कम्पोजिट विद्यालय गाई के परिसर में टीईटी अनिवार्य करने पर मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि टेंट की अनिवार्यता शिक्षक हितों के विपरीत है। इससे काफी शिक्षकगण मानसिक रूप से परेशान एवं अवसाद ग्रस्त है। लम्बे समय से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर रहे शिक्षकों की महत्वपूर्ण समस्या पर सरकार ध्यान नही दे रही है। उन्होने 26 फरवरी को संगठन के तत्वाधान में जिलाधिकारी को पत्रक देकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षक हित के लिए सघर्ष अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर सुधीर सिह, रवि प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र यादव, जगदीश हरिजन, अरुण कुमार, सपना गुप्ता, रामबचन, अतुल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।...