एटा, दिसम्बर 25 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी की बैठक शहीद पार्क एटा में गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन की समीक्षा हुई। जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी ने कहा कि जब तक टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं हो जाती। तब तक संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। जिलामंत्री वीरपाल सिंह जाटव ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को हर समय आंदोलन के लिए तैयार रहना पड़ेगा। संयुक्त मंत्री ओमवीर राजपूत ने कहा कि जिले में अभी भी चयन वेतनमान ऑनलाइन लगाने की शासनादेश के अनुसार कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर बीएसए को अवगत कराया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह दिनकर ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.