लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। सोमवार को शिक्षा भवन में आयोजित बैठक में चार मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रमुखों ने एकमत होने की सहमति दी। प्रदेश भर के शिक्षक 22 फरवरी से एक्स हैंडिल पर हैशटैग अभियान चलाएंगे। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 20 फरवरी बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। साथ डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देंगे। मार्च के तीसरे हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। जबकि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने ...