शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- परिषदीय विद्यालयों में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने हेतु टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को शिक्षकों ने एक्स पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जस्टिस फॉर टीचर हैशटैग से अभियान चलाया, जो लगातार चार घंटे तक प्रथम स्थान पर ट्रेंड करता रहा। वहीं स्कूलों में काली पट्टी बांधकर पढ़ाई और अन्य कार्य किया। सोमवार से आन्दोलन के द्वितीय चरण में तीन दिवसीय शिक्षकों ने विद्यालयों, बीएलओ बूथों एवं बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के दौरान हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.