हमीरपुर, फरवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के पक्ष में दिए गए बयान को लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने प्रदर्शन कर जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल एवं जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी नियुक्ति आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व तत्कालीन नियमों एवं अर्हताओं के आधार पर हुई थी। ऐसे में सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता थोपना पूर्णत: नियम विरुद्ध एवं अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लगभग 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों ने 'नो-टेट-बिफोर...