उरई, नवम्बर 30 -- उरई। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षक 5 दिसंबर को दिल्ली महारैली में कूच करेंगे। शिक्षकों ने बैठक कर रणनीति तैयार कर महारैली में शामिल होने का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई महेवा की बैठक योगेंद्र सिंह जादौन ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने दिल्ली महारैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। महेबा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन ने कहा टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा तथा संघ के जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र और जिला मंत्री नरेश निरंजन के आह्वान पर टीईटी लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षको की टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसम्बर को रामलीला मैदा...