झांसी, फरवरी 22 -- झांसी,संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ टीचर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में हैशटैग अभियान चलाया गया। दोपहर 2 से 4 बजे तक बड़ी संख्या में पोस्ट किए गए। सोशल मीडिया अभियान के साथ ही शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में बड़ी संख्या में हैशटैग करते हुए टीईटी गो बैक की आवाज उठाई गई। जनपद झांसी से भी इस अभियान में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में जनपद झांसी से बड़ी संख्या में पोस्ट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...