अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्या ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला रखता है। इस अवसर पर लगभग 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के अंतर्गत बैनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने मतदान जागरूकता से संबंधित आकर्षक एवं प्रेरणादायक संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। "मेरा वोट - मेरी आवाज", "सशक्त मतदाता, सशक्त लोकतंत्र", "पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.